03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गरीब रथ ट्रेन में कैसे लगी आग, लपटें देख कांप गए लोग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली: अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन नंबर (12204) में आज शनिवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई है. ताजा जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन लुधियाना से दिल्ली जा रही थी और आग सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास लगी. ट्रेन जैसे से सरहिंद स्टेशन से आगे बढ़ी, तभी यह हादसा हो गया. आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया.

सूचना मिलते ही रेलवे के आलाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है. वहीं, अधिकारियों ने जानकारी दी है कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

गरीब रथ ट्रेन में आग लगने की घटना पर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट की है. जिस डिब्बे में आग लगी फौरन उसे खाली कराया गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि आग एक हिस्से में ही लगी थी, जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया.

इस संबंध में रेलवे के सरहिंद जीआरपी के एसएचओ रतन लाल ने बताया कि यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घटना में तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने आगे बताया कि सुरक्षा जांच के बाद, ट्रेन शीघ्र ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी. इस बीच, उत्तर रेलवे ने भी कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Jyoti Rautela पर मुकदमा दर्ज, पानी की टंकी पर चढ़कर किया था प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Jyoti Rautela नर्सिंग एकता मंच के...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Topics

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img