03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड हाईकोर्ट में हाकम सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने यूकेएसएसएससी, पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई की. सुनवाई के उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकार से इस मामले में जबाव देने को कहा है. सरकार ने इस मामले में आपत्ति दर्ज करने के लिये दो हफ्ते का समय मांगा है. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की एकलपीठ में हुई.

उत्तराखंड हाईकोर्ट में हाकम सिंह की ओर दायर याचिका में कहा गया कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है. इस मामले में सरकार ने विस्तृत जवाब और अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा. न्यायालय ने सरकारी पक्ष के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है. न्यायमूर्ति वर्मा की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की है.

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह रावत और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था. तब आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया था यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा में नकल कराने के लिए 6 अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपए की मांग की थी. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने जाल बिछाया और गिरोह के सरगना को उसके सहयोगी के साथ दबोचा.

Hot this week

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img