03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पूजा शकुन पांडे गिरफ्तार: अवैध संबंध और पार्टनरशिप के लिए कराई थी अभिषेक गुप्ता की हत्या

Spread the love

एफएनएन, अलीगढ़ : अभिषेक गुप्ता मर्डर केस की मुख्य आरोपी और 50 हजार की इनामी पूजा शकुन पांडे को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश में थी। आखिरकार, राजस्थान में पूजा की लोकेशन मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अलीगढ़ पुलिस ने पूजा शकुन पांडे के ऊपर 50 हजार का इनाम भी रखा था। जूना अखाड़े की पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडे उर्फ डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती के ऊपर आरोप है कि उसने अवैध संबंधों और टीवीएस शोरूम में हिस्सेदारी की मांग ना पूरी होने पर अभिषेक गुप्ता की हत्या कराई थी।

यूपी के अलीगढ़ में अभिषेक गुप्ता की हत्या 26 सितंबर की रात को हुई थी। बाइक पर आए दो शूटरों ने उसे गोली मारी थी। इस मामले में पूजा शकुन पांडे के पति अशोक पांडे और गोली चलाने वाले दो शूटरों में से एक फजल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अभिषेक के साथ पूजा के अवैध संबंध थे और वह उससे जिद करती थी कि वो उसके साथ रहे। इसके बाद जब पूजा ने अभिषेक के टीवीएस शोरूम में भी हिस्सेदारी मांगी, लेकिन जब उसने पूजा का नंबर ब्लॉक कर दिया तो सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी गई।

अभिषेक गुप्ता और पूजा शकुन पांडे का परिवार पहले से एक दूसरे को जानता था। यहां तक कि अभिषेक के पिता पूजा को बहन मानकर रक्षाबंधन पर उससे राखी भी बंधवाते थे। उन्होंने बेटे अभिषेक को अच्छी पढ़ाई के लिए पूजा के पिता के साथ भेजा था। बाद में पूजा और अभिषेक के बीच करीबी बढ़ने लगी। कुछ वक्त बाद परिजनों को इस बारे में पता चला और उन्होंने पूजा से दूरी बनानी शुरू कर दी। पूजा लगातार दबाव बना रही थी कि अभिषेक उसके साथ रहे और अपने टीवीएस शोरूम में उसे पार्टनर भी बनाए।

Hot this week

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img