03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चलती कार में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, पैसेंजर टूरिस्ट की थमी सांसें

Spread the love

एफएनएन, मसूरी: पर्यटन स्थल धनौल्टी से लौट रहे एक वाहन चालक को रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ गया. दिल का दौरा पड़ते समय चालक गाड़ी चला रहा था. जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया. कार सड़क के किनारे बने पैराफिट से टकरा गई. यह दुर्घटना टिहरी बाईपास मार्ग लक्ष्मणपुरी के पास नगर पालिका परिषद मसूरी के कूड़ा कलेंक्टिंग सेंटर के पास हुई.

हादसे के तुरंत बाद चालक को 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. गाड़ी में पश्चिम बंगाल से आए चार पर्यटक भी सवार थे. सभी टूरिस्ट सुरक्षित हैं. पुलिस ने मृतक वाहन चालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

मसूरी पुलिस ने बताया मृतक की पहचान कपिल अरोड़ा (उम्र लगभग 40 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय अनिल अरोड़ा, निवासी जरी कॉलोनी, हरिद्वार के रूप में हुई है. चालक टैक्सी स्विफ्ट डिज़ायर कार (यूके08-टीए-6149) चला रहा था. वह धनौल्टी से देहरादून होते हुए हरिद्वार की ओर लौट रहे थे. कार में बैठे पर्यटकों ने बताया चालक को चलती गाड़ी में ही अचानक चक्कर जैसा महसूस हुआ. जिसके बाद उसे दिल का दौरा पड़ गया. तबीयत बिगड़ने पर चालक ने अंतिम क्षणों में सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे किया. जिससे वह सामने बने पैराफिट से टकरा गई.

पुलिस के अनुसार सभी पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं. चारों को अन्य वाहन से हरिद्वार भेज दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. प्राथमिक जांच में यह मामला स्वाभाविक मृत्यु (दिल का दौरा) का प्रतीत हो रहा है, परंतु पूरी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img