03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

झोलछाप डाक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के कारण, 8 वर्षीय बच्चे की मौत

Spread the love

एफएनएन, बिलासपुर: मध्यप्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले के बाद अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. झोलछाप डॉक्टर के इलाज से एक मासूम बच्चे की जान जाने का आरोप है. परिजनों का आरोप है कि 8 वर्षीय बच्चे की मौत डाक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के कारण हो गई है. सोमवार को परिजनों ने उसे सिम्स लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सरगांव थाना इलाके के धरदई गांव का है. रविंद्र यादव अपने बेटे को बच्चे सोमवार सुबह सिम्स लेकर पहुंचे थे. बच्चे की हालत पिछले कुछ दिनों से खराब थी, जिसके चलते उसे फीवर और सर्दी हो चुका था. लेकिन सिम्स पहुंचने तक 8 वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ दिया.

परिजनों ने बताया कि उनका बेटा युग यादव 8 वर्ष का था और कुछ दिन पहले अपनी नानी के घर मनेन्द्रगढ़ गया था. जहां वह बीमार हो गया, घर के लोगों ने एक झोलाछाप डाक्टर से इलाज कराया. इलाज के दौरान झोलाछाप डाक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया था. इसके बाद बच्चे की तबीयत और भी बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे मनेन्द्रगढ़ से सरगांव लाए, इसके बाद भी बच्चे की तबीयत में सुधार नहीं हो सका. सोमवार को परिजन उसे सिम्स लेकर पहुंचे, लेकिन पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद परिजन शोक में डूबे हैं.

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img