03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा: धौलछीना खाई में गिरी मैक्स, 22 वर्षीय युवक की मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले के धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग में गुरुवार देर शाम मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया गया।

गुरुवार देर शाम करीब 8:30 बजे दियारी निवासी महेंद्र सिंह अपनी मैक्स वाहन (यूके01टीए1185) को लेकर अल्मोड़ा से अपने घर दियारी पहुंचा था। महेंद्र घर के पास जैसे ही वाहन को बैक कर रहा था तभी तीव्र ढलान में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
वाहन में दियारी गांव निवासी मोहित सिंह (23) भी सवार था। दुर्घटना में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर धौलछीना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया। जबकि की मोहित वाहन के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मोहित कुछ महीने पहले ही चचेरी बहन की शादी के लिए दिल्ली से घर आया हुआ था।
ग्रामीणों के अनुसार मोहित काफी हंसमुख और मिलनसार था। मोहित का छोटा भाई कुछ ही समय पहले अग्निवीर में भर्ती हुआ है। पिता दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। मोहित घर में मां और अम्मा की देखरेख करने के लिए घर में रुक गया था। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया। घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img