03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक के बेटे पर गाली-गलौज व मारपीट कर युवक की कार छीनने का आरोप, मुकदमा दर्ज

एफएनएन, रूड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में कलियर विधायक के बेटे पर मुकदमा दर्ज हुआ है। विधायक के बेटे पर गाली-गलौज व मारपीट कर युवक की कार छीनने का आरोप लगा है। घटना में उसके अन्य साथी भी शामिल है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पश्चिम अंबर तालाब निवासी आरिफ कादरी ने बताया कि वह रामपुर चुंगी पर कार ठीक करवाने गया था। इसी बीच कलियर विधायक फुरकान अहमद का बेटा सलमान वहां पहुंच गया। बताया कि उसके साथ अन्य तीन दोस्त भी थे। उन्होंने  आते ही युवक के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। आरोप है कि युवक से उसकी कार भी छीन ली गई।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रामपुर गांव निवासी कलियर विधायक फुरकान अहमद के बेटे सलमान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, इस मामले में विधायक फुरकान अहमद ने बताया कि उनके बेटे को झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है। कहा कि मामला पिटाई का नहीं है बल्कि लेनदेन का है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img