03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून आपदा से बहकर शव हरियाणा के यमुनानगर और उत्तर प्रदेश तक पहुंच गए, अब तक 30 की मौत, 10 लापता

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 15 सितंबर की रात और 16 सितंबर की सुबह आई आपदा ने जमकर कहर बरपाया. भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ जैसी स्थितियों ने ऐसा उत्पात मचाया कि कई घर, सड़कें, पुल और लोग बह गए. हालात ऐसे भयानक थे कि देहरादून से बहकर शव हरियाणा के यमुनानगर और उत्तर प्रदेश तक पहुंच गए. इस भीषण आपदा में अब तक 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जबकि 10 लोग अब भी लापता हैं.

सबसे बड़ा ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा: देहरादून के परवल क्षेत्र में 16 सितंबर को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 14 लोग अचानक टोंस नदी के तेज धारा में बह गए. अब तक सर्च टीमों ने 12 शव बरामद कर लिए हैं. जबकि दो लोगों की तलाश जारी है. यह घटना देहरादून में हाल में आई बारिश की सबसे बड़ी घटना में से है. जिसने पूरे इलाके को दहला दिया.

हरियाणा और यूपी में मिले शव: देहरादून की इस आपदा का मंजर इतना भयानक था कि शव अलग-अलग जिलों तक बहकर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, यमुनानगर (हरियाणा) में बरामद शव की पहचान पुष्पेंद्र के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का रहने वाला था. वहीं सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में मिले शव की पहचान प्रीतम सिंह के रूप में हुई है, जो अमरोहा का ही निवासी था. इससे साफ है कि देहरादून से बहकर शव पड़ोसी राज्यों तक पहुंच गए, जो इस आपदा के भीषण स्वरूप को दर्शाता है.

मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका: फिलहाल आधिकारिक तौर पर 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. लेकिन लापता लोगों की संख्या और मलबे में दबे शवों की संभावना को देखते हुए मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है. प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों की खोजबीन लगातार जारी है. देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों का टूटना पुलों का बहना और घरों में पानी घुसने जैसी घटनाओं ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. वहीं आपदा प्रभावित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है.

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img