03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सहस्त्रधारा के ऊपर बसे गांवों मजाडा, छोटे बच्चों को घंटों तक भूखे रहना पड़ा, परिवार सुरक्षित स्थानों के लिए पैदल ही निकल पड़े

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सहस्त्रधारा के ऊपर बसे गांवों मजाडा, चामासारी और जमाडा में बादल फटने से मची तबाही के बाद कई परिवार सुरक्षित स्थानों के लिए पैदल ही निकल पड़े। इस दौरान उनके साथ मौजूद छोटे बच्चों को घंटों तक भूखे रहना पड़ा और जान जोखिम में डालकर पहाड़ी रास्तों से गुजरना पड़ा।

जमाडा गांव की सुषमा, निशा और पूजा ने बताया कि रात में बादल फटने के बाद वे अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर भागे। इस दौरान उनका घर और खाने-पीने का सारा सामान मलबे में बह गया। उनके साथ नौ बच्चे भी थे जिन्हें पांच घंटे तक दूध नहीं मिल पाया।

भूखे बच्चे रास्ते भर दूध के लिए रोते-बिलखते रहे। भूख के साथ ही रास्ते भर जान का खतरा सता रहा था। महिलाओं ने बताया कि रात में बिजली कड़क रही थी और भारी बारिश हो रही थी जिससे पहाड़ी रास्तों पर पत्थर गिरने का खतरा था। ऐसे में जान बचाना बेहद मुश्किल था। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वे किसी तरह सहस्त्रधारा तक पहुंच पाए।

इन परिवारों के साथ आए छोटे बच्चों के होंठ भूख से सूख गए थे और उनके चेहरे पर आंसू की लकीरें साफ दिख रही थीं। बच्चों को शायद यह समझ आ गया था कि अब उनके माता-पिता उन्हें दूध नहीं दे पाएंगे क्योंकि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।

जमाडा गांव की पूजा ने बताया कि वे किसी तरह अपनी जान बचाकर यहां तक तो पहुंच गए हैं लेकिन अब उन्हें नहीं पता कि वे अपने बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। उनका बनाया हुआ घर पूरी तरह से टूट चुका है और भविष्य की राह अनिश्चित है। आगे क्या होगा, कहां जाएंगे कुछ पता नहीं।

रात करीब एक बजे जब पहली बार बादल फटा तो बाहर लोगों की चीख-पुकार मची थी। थोड़ी देर बाद बाहर का माहौल शांत हुआ तो लगा तबाही टल गई लेकिन तड़के करीब चार बजे फिर से घर की जड़ें हिलने लगीं। तब लोगों को लगा कि अब कुछ नहीं बचेगा। इसके बाद वे घरों से बाहर निकल गए। लोगों को सीटियां और टॉर्च जलाकर गांव में एक जगह एकत्रित किया गया।

Hot this week

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Topics

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img