03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एचआईपीए के नए डीजी बने मनोज यादव, रिटायरमेंट के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

एफएनएन, चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल ने रिटायर आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को गुरुग्राम स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान का महानिदेशक नियुक्त किया है।

हरियाणा के राज्यपाल ने रिटायर आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को गुरुग्राम स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (एचआईपीए) का महानिदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मनोज यादव की नियुक्ति की शर्तें व नियम अलग से जारी किए जाएंगे। उन्हें जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश की प्रति मनोज यादव को उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेजी गई है। साथ ही, महालेखाकार, सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और आयुक्त-सचिवों को भी सूचित किया गया है। गौरतलब है कि मनोज यादव हरियाणा पुलिस में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं और रिटायर होने के बाद अब उन्हें एचआईपीए की कमान सौंपी गई है। इससे प्रशासनिक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img