Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeMpगणेश विसर्जन के दौरान ई-टाईप क्षेत्र की झांकी में आपसी विवाद इतना...

गणेश विसर्जन के दौरान ई-टाईप क्षेत्र की झांकी में आपसी विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी की घटना हो गई, तीन घायल

एफएनएन, बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। देर रात गणेश विसर्जन के दौरान ई-टाईप क्षेत्र की झांकी में आपसी विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी की घटना हो गई। इस वारदात में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उत्सव की रात पर हुई इस हिंसक घटना ने माहौल को तनावपूर्ण कर दिया। पुलिस सतर्क है और मामला गंभीरता से देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments