03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, मौके पर दोनों युवक की मौत

एफएनएन, टिहरी : टिहरी में दीनगांव मुखेम माेटर मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ओनालगांव के पास एक किशोर और एक युवक की बाइक हादसे का शिकार हो गई। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बालकृष्ण(19) पुत्र गाेविंद सिह राणा निवासी ग्राम मुखमालगांव पट्टी उपली रमाेली और विपिन(17) पुत्र अजय पाेखरियाल निवासी ग्राम पाेखरी पट्टी उपली रमाेली अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए उत्तरकाशी गए थे।

उत्तरकाशी से घर लाैटते वक्त देर रात काैडार दीनगांव मुखेम माेटर मार्ग पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हाेकर गहरी खाई मे जा गिरी। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ओनालगांव निवासी सुरेश सिंह ने थाना पुलिस लंबगांव काे सूचना दी। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राैतेला टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। यहां स्थानीय लाेगाें की मदद से युवाओं के शव खाई से निकाले। दोनों की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया।

Hot this week

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...

Topics

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img