03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

13 करोड़ की संपत्ति कुर्क, छांगुर बाबा के करीबी पर ED ने कसा शिकंजा

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश में कथित अवैध धर्मांतरण रैकेट की जांच के तहत छांगुर बाबा के सहयोगी की पत्नी नीतू रोहरा की 13 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां धनशोधन रोधी कानून के तहत कुर्क की हैं। ईडी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एजेंसी द्वारा जारी बयान के अनुसार, कुर्क की गई कुल 13 अचल संपत्तियां बलरामपुर जिले के उतरौला में स्थित हैं। नीतू रोहरा, छांगुर बाबा के करीबी सहयोगी नवीन रोहरा की पत्नी है। छांगुर बाबा और नवीन दोनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

ईडी के मुताबिक, यह प्रकरण लखनऊ के गोमती नगर थाने में उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है। इसमें भारतीय दंड संहिता की धाराओं और 2021 के उत्तर प्रदेश अवैध धर्मांतरण निषेध अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। ईडी ने दावा किया कि छांगुर बाबा और नवीन रोहरा ने ‘‘सुनियोजित षड्यंत्र” के तहत दुबई स्थित यूनाइटेड मरीन एफजेडई कंपनी के जरिये अज्ञात व संदिग्ध स्रोतों से 21.08 करोड़ रुपये भारत लेकर आए। इसने कहा कि इन पैसों से नीतू रोहरा के नाम पर अचल संपत्तियां खरीदी गईं।

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि छांगुर बाबा ने बलरामपुर स्थित चंद औलिया दरगाह से नेटवर्क खड़ा किया और बड़े पैमाने पर ऐसे समारोह आयोजित किए, जिनमें भारतीयों के साथ विदेशी भी शामिल होते थे। वह कथित तौर पर दलितों और आर्थिक रूप से कमजोर हिंदुओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित और मजबूर करता था।

Hot this week

Harish Rawat और यशपाल आर्य के बीच माला विवाद पर लगा विराम, साथ में हंसते नजर आए दोनों नेता

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व...

Rudraprayag में भीषण सड़क हादसा : खाई में गिरा ईको पिकअप वाहन, 2 की मौत, 4 घायल, एक लापता

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में...

Topics

Rudraprayag में भीषण सड़क हादसा : खाई में गिरा ईको पिकअप वाहन, 2 की मौत, 4 घायल, एक लापता

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img