03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

5,590 करोड़ के अस्पताल निर्माण घोटाले की जांच तेज, सौरभ भारद्वाज के आवास पर ED की Raid

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई दिल्ली सरकार के बहुचर्चित अस्पताल निर्माण घोटाले की जांच के तहत की गई है, जिसकी अनुमानित राशि लगभग 5,590 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

क्या है अस्पताल निर्माण घोटाला?
2018-19 में दिल्ली सरकार ने राजधानी में 24 आधुनिक अस्पतालों के निर्माण के लिए हरी झंडी दी थी। योजना के मुताबिक, ये प्रोजेक्ट महज 6 महीने में पूरे किए जाने थे, जिससे दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को एक नई दिशा मिलनी थी। लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर निकली। तय समयसीमा गुजरने के 3 साल बाद भी अधूरे पड़े हैं ज़्यादातर अस्पताल। 800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन सिर्फ 50% काम ही पूरा हो पाया है। LNJP अस्पताल की लागत पहले जहां 488 करोड़ रुपये थी, अब यह 1,135 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, लेकिन प्रगति बेहद धीमी है। कई जगहों पर निर्माण कार्य बिना वैध अनुमति के शुरू कर दिए गए।

ठेकेदारों की नियुक्ति और कार्यशैली पर भी भारी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं, अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) की योजना 2016 से लंबित पड़ी है, जिसे जानबूझकर रोकने का शक जताया गया है।

जांच के घेरे में कौन-कौन?
इस पूरे मामले में दो बड़े नाम सामने आए हैं — पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और उनके पूर्ववर्ती सत्येंद्र जैन। ईडी ने इस मामले में पहले ही अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट यानी ECIR (Enforcement Case Information Report) दर्ज कर ली थी, और अब छापेमारी के ज़रिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img