03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को 25 अगस्त तक आपदा से हुए नुकसान का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में लगातार आ रहीं आपदाओं के नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द ही केंद्र सरकार की सात सदस्यीय टीम उत्तराखंड आएगी। दूसरी ओर मुख्य सचिव के निर्देश पर राज्य सरकार भी एक प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को 25 अगस्त तक नुकसान का आकलन कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, आपदा से हुए नुकसान का आकलन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जो केंद्र को भेज जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में गठित टीम आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग, पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट करवाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाएगी।

केंद्र की ओर से गठित टीम में चीफ इंजीनियर, डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर आदि अधिकारी शामिल हैं। टीम आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगी। टीम को धराली, स्यानाचट्टी, पौड़ी, थराली समेत अन्य क्षेत्र में हुए नुकसान के बारे में स्थलीय निरीक्षण के दौरान अवगत कराया जाएगा। कई विभागों ने आपदा में हुए नुकसान की रिपोर्ट दे दी है। बाकी की आने के बाद ही केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस प्रस्ताव की हकीकत जांचने के लिए ही यह टीम आती है।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img