03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बागेश्वर में बारात की मैक्स खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, छह घायल

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर : शादी समारोह से छोलियारो की टीम को लेकर आ रहे वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। वाहन में अन्य सवार छोलियार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार शादी से लौट रही छोलियारो का मैक्स वाहन कांडा तहसील के जेठाई गाँव के निकट खायी में गिर जाने से वाहन चालक और एक छोलियार की मौत हो गयी।छः छोलियार गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायलों का उपचार सीएचसी कांडा में चल रहा है।
बता दे कि बंगचूडी निवासी रोहित नामक युवक की बारात सनगाढ गयी थी।विवाह सम्पन्न बारात वापस घर की ओर लौट रही थी।जिसमे छोलियारो से भरा मैक्स वाहन भी शामिल था।जब छोलियारो का वाहन जेठाई गंगनाथ मन्दिर के पास पहुँचा तो अनियंत्रित होकर 200मीटर गहरी खायी में जा गिरा।जिसमे 17 वर्षीय युवक माड़ा निवासी गोलू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि वाहन चालक महेश सिंह की चिकित्सालय पहुँचते ही मौत हो गयी।महेश ग्राम बंगचूडी का निवासी था।इस हादसे में छः छोलियार गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनका उपचार सीएचसी कांडा में चल रहा है।बताया जा रहा है यह हादसा देर रात का बताया जा रहा है।छोलियारो का मैक्स वाहन महज़ बंगचूडी गाँव से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर था अचानक यह दुर्घटना हो गयी।अचानक हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img