03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका के पति पर दुष्कर्म का आरोप

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका के पति पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप लगने पर मुकदमा दर्ज किया है. शहर के मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मशहूर लोक गायिका के पति पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपी इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करता है.

महिला ने लोकगायिका के पति पर लगाया आरोप: पुलिस के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने न्यायालय को बताया कि उसकी इवेंट मैनेजर (लोक गायिका पति) से लंबे समय से बातचीत थी. महिला का आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जब महिला ने आरोपी से शादी के लिए बात की तो वह मुकर गया. आरोपी ने मोबाइल पर उसके साथ बातचीत भी बंद कर दी.

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज: पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उसे कोर्ट की शरण में जाना पड़ा. कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.

किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस: अचानक घर से लापता हुई किशोरी की परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है. पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है. हल्द्वानी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि किशोरी का तलाश के लिए शहर भर में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और पुलिस मामले में सक्रियता से कार्य कर रही है.

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img