03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दो स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद

एफएनएन, नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में सोमवार को द्वारका के दो स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। इसमें द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और श्रीराम वर्ल्ड स्कूल शामिल है।

एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली कराया गया है। मौके पर बम निरोधक दस्ता, पुलिस और दमकल की टीमें मौजूद हैं। सोमवार सुबह 7:24 बजे कंट्रोल रूम को बम की धमकी की सूचना मिली है। अभी तक जांच में कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img