03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश, मलबे से मिला एक शव

Spread the love

एफएनएन, चूरू: जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में स्थित भानुदा गांव में बुधवार को भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना स्थल से एक शव भी बरामद हुआ है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह शव विमान के पायलट का है या किसी अन्य व्यक्ति का.

ग्रामीणों ने बताया कि आसमान से तेज आवाज के साथ जलता हुआ विमान जमीन पर आ गिरा. मलबा गिरने के साथ ही आसपास आग लग गई. साथ ही मलबा दूर तक बिखर गया. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया. चूरू के जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक जय यादव मौके के लिए तुरंत रवाना हो गए हैं. कलेक्टर सुराणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें प्लेन के क्रैश की सूचना प्राप्त हुई है और वे पूरी टीम के साथ घटना स्थल पर जा रहे हैं.

200 फीट के क्षेत्र में बिखरा मलबाः उन्होंने बताया कि इस हादसे से संबंधित विस्तृत जानकारी मौके पर पहुंचने के बाद ही दी जा सकेगी. ग्रामीणों ने बताया कि सीकराली रोड पर चारणान मोहल्ला के निकट स्थित बीड़ में आसमान से जलता हुआ प्लेन गिरा और करीब 200 फीट के क्षेत्र में जगह-जगह प्लेन के टुकड़े गिरे हैं. मलबे के आसपास शव के टुकड़े भी बिखर गए हैं.

घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई है, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है. फिलहाल प्रशासन ने मौके की घेराबंदी कर दी है और किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. प्लेन किन परिस्थितियों में क्रैश हुआ, इसकी जांच सेना और संबंधित एजेंसियां करेंगी. अब तक इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है.

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img