03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

7 जुलाई तक करें अप्लाई , नेशनल पीजी कॉलेज ने घोषित की एंट्रेंस एग्जाम की डेट

एफएनएन, लखनऊ : नेशनल पीजी कॉलेज में प्राचार्य की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक सम्पन्न हुई। समिति ने सर्वसम्मति से तय किया कि लखनऊ विश्वविद्यालय और नेशनल पीजी कॉलेज की प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां लगभग एक जैसी होने के कारण छात्रहित में परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। लुआमैट के अंतर्गत कुल 8 महाविद्यालय प्रतिभाग कर रहे हैं जिनमें बीबीए, बीबीए (डिजिटल बिजनेस), बीसीए, बीकॉम (ऑनर्स), बीएजेएमसी, बीवोक (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट) एवं बीवोक (बैंकिंग एवं फाइनेंस) जैसे कोर्स सम्मिलित हैं।

लुक्सैट के अंतर्गत 5 अन्य महाविद्यालय भी भाग ले रहे हैं जिनमें बीकॉम और बीएससी (मैथ ग्रुप) के साथ कंप्यूटर साइंस, स्टैटिस्टिक्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषय उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी (बायो ग्रुप) के साथ मानवविज्ञान तथा परास्नातक स्तर पर एमकॉम, एमए (भूगोल, अंग्रेज़ी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मानवविज्ञान, मनोविज्ञान), एमएससी (केमिस्ट्री) एवं एमए/एमएससी (पब्लिक हेल्थ) में भी प्रवेश फार्म उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन आवेदन महाविद्यालय की वेबसाइट www.npgc.in पर एवं ऑफलाइन फार्म कॉलेज परिसर में काउंटर संख्या 1 पर किसी भी कार्यदिवस में सुबह 9:30 से सायं 4:30 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश पत्र 8 जुलाई को कॉलेज वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Hot this week

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img