03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए विधानसभा वार प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची जारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए विधानसभा वार प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची जारी कर दी है. ये सभी पर्यवेक्षक की भूमिका में जिला पंचायत सदस्य पद के समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाएंगे. साथ ही वहां चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. पंचायत चुनाव के कार्यक्रम भी जारी कर दिए गए हैं. ऐसे में आप प्रदेश में राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है. भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया तेज कर दिया है.

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पंचायत चुनावों की अहम जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी है. जिसमें विधानसभावार दो-दो प्रवासी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और चुनाव प्रबंधन दोनों का दायित्व संभालेंगे. वे संबंधित क्षेत्र की सभी जिला पंचायत सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे. साथ ही प्रत्येक प्रधान, बीडीसी सदस्य पद के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़वाने का प्रयास करेंगे. ये सभी प्रवासी कार्यकर्ता संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया तक क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन का काम संभालेंगे.

उन्होंने बताया पार्टी ने विधानसभावार जिन दो दो प्रवासी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है. उनमें पुरोला विधानसभा में सते सिंह राणा और डॉक्टर विजय बडोनी, यमुनोत्री विधानसभा में जगत सिंह चौहान और सुधा गुप्ता, गंगोत्री में राम सुंदर नौटियाल और मुकेश टम्टा, बदरीनाथ में रामचंद्र गौड़, विनोद नेगी, थराली रघुवीर सिंह बिष्ट, महावीर सिंह पंवार, कर्णप्रयाग हरक सिंह नेगी, विक्रम कंडारी, केदारनाथ रमेश गाड़िया, वाचस्पति सेमवाल, रुद्रप्रयाग रमेश मैखुरी, गजेंद्र रावत, घनसाली खेम सिंह चौहान, जितेंद्र सेमवाल हैं.

देवप्रयाग विनोद रतूड़ी, गोविंद अग्रवाल, नरेंद्र नगर डॉक्टर देवेंद्र भसीन, रविंद्र राणा, प्रतापनगर नत्थी सिंह नेगी, गिरीश बंठवाण, टिहरी चंद्र किशोर मैठाणी, सुभाष रमोला, धनोल्टी अतर सिंह तोमर, जोगिंदर पुंडीर, चकराता विनोद सुयाल, विशाल गुप्ता, विकासनगर सीताराम भट्ट, रविमोहन अग्रवाल, सहसपुर देशराज कर्नवाल, अरुण मित्तल, रायपुर ओमवीर राघव, सचिन अग्रवाल, मसूरी संजय गुप्ता, रतन सिंह चौहान, डोईवाला नरेंद्र भट्ट, अनुराधा वालिया, ऋषिकेश नीरू देवी, शोभाराम प्रजापति, पौड़ी वीरेंद्र सिंह रावत, सुधीर जोशी, श्रीनगर मीरा रतूड़ी, यशपाल बेनाम, चौपटाखाल जगमोहन रावत, विकास कुकरेती, यमकेश्वर डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, शमशेर सिंह पुंडीर, लैंसडाउन महावीर कुकरेती, आशा कोठारी, धारचूला गणेश भंडारी, कमला चुफाल, डीडीहाट अशोक नांबियाल, मनोज सामंत हैं.

पिथौरागढ़ मीना गंगोला, लोकेश भट्ट, गंगोलीहाट इंद्र सिंह फर्स्वाण, ललित पंत, कपकोट देवेंद्र गोस्वामी, खड़क सिंह टंगड़िया, बागेश्वर सुरेश कांडपाल, चंपा आर्य, द्वाराहाट कैलाश पंत, नरेंद्र भंडारी, सल्ट प्रेम शर्मा, दीप पांडे, रानीखेत पूरन संगेला, भूपेंद्र कांडपाल, सोमेश्वर शिव सिंह बिष्ट, ललित पटवाल, अल्मोड़ा अरविंदर बिष्ट, गौरव पांडे, जागेश्वर रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, लोहाघाट दर्पण कुमार, शंकर पांडे, चंपावत सतीश पांडे, शंकर कोरंगा, लाल कुआं अनिल कपूर डब्बू, कमल नयन जोशी, भीमताल महेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी हैं.

नैनीताल देवेंद्र ढैला, विजय भट्ट, कालाढूंगी प्रकाश हरबोला, गोपाल रावत, रामनगर गुंजन सुखीजा, अजय राजौर, जसपुर आशीष गुप्ता, सरदार मंजीत सिंह, काशीपुर विवेक सक्सेना, समीर आर्य, बाजपुर राम मेहरोत्रा, रवि पाल, गदरपुर उत्तम दत्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, रुद्रपुर चंदन बिष्ट, श्रीपाल राणा, किच्छा दिनेश आर्य, भारत भूषण चुघ, सितारगंज दान सिंह रावत, गोपाल बोरा, नानकमत्ता नेत्रपाल मौर्य, रामपाल, खटीमा दीपक मेहरा, राम दत्त जोशी के नाम शामिल हैं.

Hot this week

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img