03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मलयालम अभिनेता जी कृष्णकुमार पर किडनैपिंग और जबरन वसूली का आरोप

Spread the love

एफएनएन, मलयालम : अभिनेता जी कृष्णकुमार और उनके परिवार के खिलाफ उनकी बेटी दीया की कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर अपहरण और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कृष्णकुमार और दीया ने उसका अपहरण किया और उनसे जबरन वसूली की। साथ ही, पुलिस ने कृष्णकुमार और उनकी बेटी की शिकायत के आधार पर कर्मचारी के खिलाफ गबन का मामला भी दर्ज किया। म्यूजियम पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों मामले दर्ज किए गए हैं। हम शिकायतों के साथ प्रस्तुत सभी साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’ इस बीच, कृष्णकुमार ने एक टीवी चैनल को बताया कि जब दीया गर्भवती थी तो वह अपने व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे पा रही थी और उसी दौरान वहां काम करने वाली तीन महिला कर्मचारियों ने कंपनी से लगभग 69 लाख रुपये का गबन किया।

अभिनेता ने दावा किया कि इस बारे में पता चलने के बाद जब उन्होंने पुलिस कार्रवाई की बात कही तो महिलाएं अपने पतियों के साथ उनसे मिलने आईं और गबन की बात स्वीकार की। अभिनेता से नेता बने कृष्णकुमार ने दावा किया, ‘‘उन्होंने (महिलाओं ने) शुरुआत में करीब आठ लाख रुपये दिए और कहा कि वे बाकी राशि लौटा देंगी और हमसे शिकायत दर्ज न कराने को कहा। लेकिन बाद में उनमें से एक ने फोन करके मेरी बेटी को धमकाया, जिसके बाद हमने 30 या 31 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।’’

उन्होंने दावा किया कि हमारे शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद इसकी प्रतिक्रिया में इन महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई। कृष्णकुमार ने कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि मेरे दामाद सहित मेरे परिवार के सभी छह सदस्यों के खिलाफ गैर-जमानती प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ अभिनेता कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को स्थिति स्पष्ट करते हुए एक ईमेल भेजा है और वहां से उन्हें जवाब मिला है। कृष्णकुमार ने यह भी दावा किया कि उनके पास कर्मचारियों द्वारा गबन करने और उसके बाद अपराध स्वीकार करने के वीडियो सहित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी साक्ष्य पुलिस को दे दिए गए हैं।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img