03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तमंचा दिखाकर दुकान से नगदी लूटने वाले अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

नानकमत्ता क्षेत्र के सुनखरी गांव में तमंचा दिखाकर दुकान से नगदी लूटने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद

एफएनएन, नानकमत्ता: 1 जून 2025 को दोपहर पीड़ित पुष्पा देवी पत्नी घनश्याम कुडाई ने पुलिस को सूचना दी कि मैं सुनखरी कलां थाना नानकमत्ता की रहने वाली हूँ । कि मेरे घर के अगले हिस्से में हमारी प्रचून की दुकान है । मेरा बड़ा लड़का यूगांक नानकमत्ता काम से आये थे तो दुकान पर मेरा छोटा लड़का कार्तिक दुकान पर बैठा था तो उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति हमारी दुकान पर गये व मेरे बच्चे से पूछा तुम्हारे पिता कहाँ हैं मेरा लड़का बोला घर में सोये हैं । इतने में उक्त ने मेरे बच्चे के सीने पर बन्दूक रखकर बोले हल्ला किया तो गोली मार दूँगा ।

इतने में दूसरे ने हमारा गल्ला खोला गल्ले में रखे चौदह हजार की एक गड्डी व 7- 8 सौ रूपया दुकान बिक्री निकाल कर ले गये । अब उक्त चोरों से हमें पल पल का खतरा बना हुआ है उक्त बिना नम्बर स्पलैन्डर मोटर साईकिल पर थे। उक्त तहरीर के आधार पर थाना नानकमत्ता में मुकदमा अपराध संख्या 108/ 2025 धारा 309(4),351(2)BNS पंजीकृत किया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा उक्त घटना के खुलासे के लिए घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा उक्त तरह की घटना करने वाले पुराने अभियुक्तों का सत्यापन किया गया व आसपास के क्षेत्र में नशा करके इस तरह की घटना करने वाले अभियुक्तों की सूची तैयार कर उनका सत्यापन किया गया।

इसी क्रम में टीम द्वारा आज दिनांक 7 जून 2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त घटना में शामिल अभियुक्त जगमीत सिंह पुत्र जस्सा सिंह निवासी मलपुरी थाना सितारगंज उम्र 52 वर्ष को उक्त घटना में प्रयोग किए गए तमंचे सहित को ग्राम सुनखरी मार्ग थाना नानकमत्ता क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक तथा शराब का आदी है । घटना के दिन बहुत शराब के नशे में था नशा कम करने के लिए जब वह और उसका साथी लस्सी लेने उस दुकान पर गए तो हमने देखा की दुकान में एक कम उम्र का बालक बैठा है।

तब हमने उस बालक को तमंचा दिखाकर डरा कर उसकी दुकान के गल्ले के रुपए लूटने की योजना बनाई और थोड़ी देर बाद ही हम दोनों ने मिलकर दुकान में बैठे बच्चे को तमंचा दिखाकर गल्ले में रखी नगदी लूट लेने की बात कबूली पुलिस ने जगमीत सिंह पुत्र जस्सा सिंह निवासी मलपुरी थाना सितारगंज उधम सिंह नगर उम्र 52 बर्ष को गिरफ्तार किया पुलिस ने घटना में लूटी गई नगदी के कुल 2700 रुपए नगद व एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर का बरामद किया गिरफ्तार करने वाली टीम – उ0नि0 संजय कुमार उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत,उ0 नि0 मनोज कुमार,उ0नि0 सुनील कुमार,HC नवनीत कुमार,का0 नवीन जोशी का0 धनराज आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img