03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हेल्थ-मिनिस्टर गजेन्द्र सिंह खींवसर की पत्नी की साइलेंट अटैक के कारण हुई मौत

Spread the love

एफएनएन, राजस्थान: राजस्थान सरकार में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का आज अचानक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनकी नींद में ही मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात प्रीति कुमारी ने सामान्य रूप से भोजन किया और सोने चली गईं। गुरुवार सुबह जब वे काफी देर तक नहीं उठीं तो परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।

शुरुआत में उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जाने की योजना थी लेकिन रास्ते में दुर्लभजी अस्पताल नजदीक पड़ने पर परिजन उन्हें वहीं लेकर पहुंचे। दुर्भाग्यवश डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मंत्री निवास पर भी डॉक्टरों की एक टीम पहुंची थी और वहां उन्हें CPR और अन्य जीवनरक्षक प्रयास दिए गए लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया।
चिकित्सकों के अनुसार प्रीति कुमारी को साइलेंट अटैक आया था, जिसमें हृदयाघात के कोई सामान्य लक्षण नहीं दिखते और मरीज को दर्द या बेचैनी महसूस नहीं होती। यही वजह रही कि उनकी तबीयत खराब होने की भनक तक किसी को नहीं लगी और नींद में ही उनकी मौत हो गई।

प्रीति कुमारी और गजेन्द्र सिंह खींवसर का विवाह फरवरी 1982 में हुआ था। दोनों ने जीवन के चार दशक से भी अधिक समय साथ बिताया। उनके एक पुत्र धनंजय सिंह खींवसर हैं, जो हाल ही में जोधपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा उनकी एक पुत्री भी हैं। इस दुखद घटना से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img