03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

190 करोड़ के फ्रॉड, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 190 करोड़ रुपये की कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के एक मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यह मामला श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और अन्य से संबंधित है जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा (पूर्व में देना बैंक) के साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा तथा हरियाणा के पानीपत में कम से कम 10 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि ये स्थान कंपनी से जुड़े निदेशकों, प्रवर्तकों, साझेदारों, लेखा परीक्षकों और अन्य कथित षड्यंत्रकारियों से संबंधित हैं जिनकी 190 करोड़ रुपये की कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि संबंधित कंपनी स्टील उत्पादों का निर्माण करती है। ईडी की कार्रवाई को लेकर कंपनी के प्रवर्तकों की प्रतिक्रिया तत्काल नहीं मिल सकी है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img