03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

RBSE 12th Result: बारहवीं का परिणाम जारी, 3 संकायों में छात्राओं का जलवा; विज्ञान में प्रीति ने किया टॉप

Spread the love

एफएनएन, अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। इस बार की सबसे अहम बात यह रही कि विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के नतीजे एक साथ शाम 5 बजे जारी किए गए। इससे राज्य भर के लाखों विद्यार्थियों को लंबे इंतजार से राहत मिली। परिणाम जारी करने के अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअली शामिल हुए, जबकि बोर्ड प्रशासक और अजमेर संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने बोर्ड मुख्यालय से रिजल्ट जारी किया। इस अवसर पर बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बता दें कि विज्ञान संकाय का कुल परिणाम 98.43% रहा इस वर्ग में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.02% रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 98.07% दर्ज किया गया। कॉमर्स में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.27% और छात्राओं का 98.97% रहा।

कला संकाय (आर्ट्स) का परिणाम 97.78% रहा
आर्ट्स वर्ग में छात्राओं ने एक बार फिर बाज़ी मारी। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.42% और छात्रों का 97.09% रहा। इस साल भी राजस्थान बोर्ड के परिणामों में छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड ने छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट देखने की सुविधा दी है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

8.93 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 8,93,616 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से विज्ञान संकाय के 2,73,984, वाणिज्य संकाय के 28,250 और कला संकाय के 5,87,475 विद्यार्थी थे। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3,907 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षाएं 6 मार्च से प्रारंभ हुई थीं और राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुचारु रूप से संपन्न हुईं थी।

एक साथ परिणाम घोषित करने की परंपरा बरकरार 
RBSE ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीनों संकाय साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का परिणाम एक साथ घोषित कर विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान किया है। बोर्ड का मानना है कि इस निर्णय से छात्रों में किसी प्रकार की तुलना या मानसिक दबाव नहीं बनता और पारदर्शिता बनी रहती है।

पिछले वर्ष का प्रदर्शन
2024 के परिणामों पर नजर डालें तो तीनों संकायों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। वाणिज्य संकाय में 26,622 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 98.95% पास हुए थे। लड़कियों का सफलता प्रतिशत 99.51% जबकि लड़कों का 98.66% रहा। कला संकाय सबसे बड़ा संकाय रहा, जिसमें 5.78 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 96.88% विद्यार्थी सफल रहे। लड़कियों की सफलता दर 97.86% और लड़कों की 95.80% रही। विज्ञान संकाय में 2.60 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, और पास प्रतिशत 97.73% रहा। इसमें भी लड़कियों का प्रदर्शन 98.90% के साथ बेहतर रहा, जबकि लड़कों का 97.08% रहा।

सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रही 
बोर्ड प्रशासन ने इस बार परीक्षा आयोजन से लेकर मूल्यांकन और परिणाम जारी करने तक पारदर्शिता बनाए रखी। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी निगरानी की गई थी और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच समयबद्ध तरीके से की गई।

छात्र-छात्राओं की मेहनत रंग लाई 
बोर्ड ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा परिणामों में काफी सुधार देखने को मिला है। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक वर्ग तीनों ही इस परिणाम से संतुष्ट नजर आए। परीक्षा परिणामों को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है।

शिक्षा मंत्री का संदेश
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम घोषित होने के बाद सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और करियर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने असफल विद्यार्थियों से भी निराश न होने का आग्रह किया और कहा कि यह केवल एक पड़ाव है, सफलता के कई द्वार खुले हैं।

अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका सराहनीय
बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा व बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी । उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि छात्रों की सफलता में इन दोनों वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग से ही विद्यार्थी चुनौतियों को पार कर पाते हैं।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img