03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे, बलूचिस्तान आर्मी की बगावत

एफएनएन, इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विद्रोह की चिंगारी के संकेत मिल रहे हैं। बलूचिस्तान की सेना ने कहा, ‘हम एक ऐसा इतिहास रचने जा रहे हैं जिसे पूरी दुनिया देखेगी। हम पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे।’ बलूचिस्तान आर्मी का यह बयान इस मायने में अहम है क्योंकि एक दिन पहले एक कद्दावर बलूच नेता ने आजादी का आह्वान किया था।बलोच नेता मीर यार बलोच ने बुधवार को दावा किया कि बलूचिस्तान कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं था। उन्होंने पाकिस्तान सरकार की ओर से दशकों तक की गई हवाई बमबारी, जबरन गायब किए जाने और नरसंहार का हवाला दिया।

बलोच नेता ने किया आजादी का एलान
मीर यार ने भारतीय मीडिया से अनुरोध किया कि वे बलोचों को पाकिस्तान के अपने लोग के रूप में संदर्भित न करें। बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के बारे में पूछे जाने पर एक साक्षात्कार को याद करते हुए।उन्होंने कहा, हमने 11 अगस्त, 1947 को ही अपनी आजादी की घोषणा कर दी थी, जब अंग्रेज बलूचिस्तान और उपमहाद्वीप छोड़ रहे थे।

हम पाकिस्तानी नहीं…
मीर यार ने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रिय भारतीय देशभक्त मीडिया, यूट्यूब के साथियों, भारत की रक्षा के लिए लड़ने वाले बुद्धिजीवियों को सुझाव दिया जाता है कि वे बलोचों को पाकिस्तान के अपने लोग के रूप में संदर्भित न करें। हम पाकिस्तानी नहीं हैं, हम बलूचिस्तानी हैं। पाकिस्तान के अपने लोग पंजाबी हैं, जिन्होंने कभी हवाई बमबारी, जबरन गायब किए जाने और नरसंहार का सामना नहीं किया।

पीएम मोदी अकेले नहीं, आपके साथ छह करोड़ बलोच देशभक्तों का समर्थन
मीर ने दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में पैदा हुए तनाव के बीच, बलूचिस्तान और उसके लोगों ने भारत के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने कहा बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य के लोग भारत के लोगों को अपना पूरा समर्थन देते हैं। चीन पाकिस्तान की मदद कर रहा है, लेकिन बलूचिस्तान और उसके लोग भारत की सरकार के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकेले नहीं हैं, आपके पास 6 करोड़ बलोच देशभक्तों का समर्थन है।
भारत के लोगों का जताया आभार
मीर यार ने भारत और यहां के लोगों का भी आभार जताया है। मीर ने कहा, बलूचिस्तान के लोगों को बिना शर्त नैतिक समर्थन देने के लिए मैं भारत के लोगों का शुक्रगुजार हूं। बलूचिस्तान का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, आपके योगदान का जिक्र स्वर्णिम अच्छरों में होगा। भारत की शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।

Hot this week

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...

Topics

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img