03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों के कश्मीर में छिपे होने की संभावना, इंटेलिजेंस ने बताया

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों के अभी कश्मीर में ही छिपे होने की संभावना है। इंटेलिजेंस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आतंकी अभी भी दक्षिण कश्मीर के जंगलों में छिपे हैं। उनके पास राशन-पानी है, ऐसे में ये इन पहाड़ी इलाकों में लंबे समय तक रह सकते हैं।

इस बीच, अमेरिका की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री मोदी को पूरा समर्थन देने की बात कही है।

दूसरी ओर, 14 तरह के वीजा होल्डर पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल थी। 70 के करीब पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर पर फंसे हुए। भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से बॉर्डर बंद है।

पहलगाम के बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी गोलीबारी में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। 17 लोग घायल हुए थे।

 अपडेट्स

  • भारत-पाक सीमा के फॉरवर्ड पोस्ट्स पर पाकिस्तान ने सेना तैनात कर दी हैं। इसमें चीन से मिली तोपें भी शामिल हैं।
  • नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) चीफ सदानंद दाते गुरुवार दोपहर पहलगाम पहुंचे। वह तीन घंटे बायसरन में रहे।
  • प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका से अपील की है कि वह भारत पर जिम्मेदारी से पेश आने और बयानबाजी कम करने का दबाव बनाए।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से शरीफ ने यह भी कहा कि भारत के उकसाने वाले रवैया से क्षेत्रीय हालात बिगड़ सकते हैं।                                                                                                                                                                                                                                              पाकिस्तान ने 9 नागरिकों को वापस लेने से इनकार किया

    पाकिस्तानी अधिकारियों ने अटारी बॉर्डर पर पहुंचे 9 नागरिकों को वापस लेने से इनकार कर दिया। भारत सरकार के आदेश के बाद ये लोग अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान वापस जाने के लिए पहुंचे थे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसका कारण नहीं बताया है।

    पहलगाम हमले के बाद इंडियन सिस्टम पर 10 लाख साइबर अटैक

    महाराष्ट्र साइबर ने शुक्रवार को बताया कि पहलगाम हमले के बाद इंडियन सिस्टम पर 10 लाख साइबर अटैक हुए हैं। महाराष्ट्र पुलिस की साइबर क्राइम डिटेक्शन विंग ने कहा कि 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद साइबर अटैक में तेजी आई है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट के डीजीपी यशस्वी यादव ने कहा कि इन अटैक्स में भारतीय वेबसाइट और पोर्टल्स को टारगेट किया गया। ज्यादातर हैकिंग ग्रुप्स ने खुद के इस्लामिक ग्रुप होने का दावा किया।

    LoC पर लगातार 8वें दिन सीजफायर वॉयलेशन

    पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने लगातार 8वें दिन LoC पर सीजफायर वायलेशन किया। इसके अलावा इंटरनेशनल बॉर्डर पर मौजूद जम्मू-कश्मीर के 5 इलाकों पर भी सीजफायर वायलेशन किया गया। इस फायरिंग को देखते हुए कम्युनिटी और दूसरे बंकरों को तैयार करना शुरू कर दिया है ताकि फायरिंग बढ़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके।

    UNSC में जल्द हो सकती है भारत-पाक मुद्दे पर मीटिंग

    संयुक्त राष्ट्र में ग्रीस के पर्मानेंट मेंबर इवानगेलोस सेकेरीस ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मसले पर जल्द मीटिंग हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसमें देर होने से अच्छा है कि यह पहले ही हो जाए। इससे दोनों देशों के बीच तनाव कम किया जा सकता है।

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- उम्मीद है भारत पाकिस्तान के साथ टकराव से बचेगा

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि उम्मीद है कि भारत पाकिस्तान के साथ बड़े टकराव से बचेगा। वेंस ने पाकिस्तान से अपील की कि वह भारत के साथ आतंकियों की तलाश और कार्रवाई में सहयोग करे। वेंस ने कहा कि अगर पाकिस्तान किसी भी तरह जिम्मेदार है, तो वह भारत के साथ उन आतंकियों पर कार्रवाई करेगा जो उसकी जमीन से ऑपरेट करते हैं।

    इंडियन एयरफोर्स आज यूपी के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी 3.5 KM लंबी हवाई पट्टी पर नाइट लैंडिंग अभ्यास करेगी। इस एक्सप्रेसवे पर दिन और रात दोनों में फाइटर जेट की लैंडिंग कराई जा सकेगी। राफेल, Su-30 MKI, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, सी-130जे सुपर हरक्यूलिस, AN-32 और MI-17 V5 हेलिकॉप्टर इस एयर शो में शामिल होंगे। गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का चौथा ऐसा एक्सप्रेसवे है, जिसमें हवाई पट्टी है। हालांकि रात में लैडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेसवे है।                                                                                                                                                                                                 पाकिस्तान ने लगातार आठवें दिन सीजफायर तोड़ा

    पाकिस्तान ने LoC पर लगातार आठवें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने बारामूला, कुपवाड़ा, पुंछ, रौशेरा और अखनूर में छोटे हथियारों से फायरिंग की। भारतीय सेना ने इसका जोरदार तरीके से जवाब दिया।

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय बोला- अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है

    अमेरिका की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रंप सरकार का पूरा समर्थन है। अमेरिका भारत और पाकिस्तान की सरकारों के लगातार संपर्क में है और हालात पर नजर रख रहा है।

    उन्होंने कहा,’ अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री मोदी को पूरा समर्थन देने की बात कही है।’

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img