03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पहलगाम हमले के आतंकी, कश्मीरी के घर खाना खाया और भाग गए, आसपास ही छिपे हैं

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
एफएनएन, श्रीनगर: पहलगाम नरसंहार में लिप्त आतंकी अभी ज्यादा दूर नहीं भागे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आतंकी अभी भी पहलगाम के आसपास किसी जंगल या बस्ती में छिपे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले संदिग्ध आतंकियों ने एक घर में खाना खाया और भाग गए। 

इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जब परिवार के लोगों को पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के स्केच बताए तो उन्होंने उनकी पहचान की। वहीं, सूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने बीते दिनों सेटेलाइट फोन का भी इस्तेमाल किया है।

लगातार अपना ठिकाना बदल रहे आतंकी

इन सबके आधार पर यह माना जा रहा है कि हमलावर आतंकी ज्यादा दूर नहीं जा पाए हैं। वह इसी क्षेत्र में लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। उनके जंगल में किसी प्राकृतिक गुफा में या आसपास की किसी बस्ती में छिपे होने की आशंका है। पहलगाम के आसपास बीते सात दिन से जारी तलाशी अभियान के तहत की गई घेराबंदी का दायरा भी अब और तंग कर दिया गया है।

लाशी अभियान में खोजी श्वान और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा पहलगाम के बैसरन और हपतगुंड के ऊपरी हिस्से में अपने मवेशियों के साथ डेरा जमाने वाले खानाबदोश गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के कुछ लोगों को भी चिह्नित किया गया है, उन्होंने कथित तौर पर हमलावर आतंकियों को देखा है। उन्हें लगा था कि यह निकटवर्ती बस्ती के ग्रामीण हैं, जो ऊपर जंगल में लकड़ी लेने या फिर जड़ी बूटियों की तलाश में आए होंगे।

पहलगाम और हपतगुंड के आसपास छिपे हो सकते हैं आतंकी

सूत्रों के अनुसार, बैसरन के आसपास के इलाके में विभिन्न चरागाहों में बने कुछ गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के कोठों (अस्थायी आश्रय) की भी तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम, अनंतनाग और उसके साथ सटे इलाकों से 188 संदिग्ध तत्वों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें से अधिकांश पूर्व आतंकी और आतंकियों के ओवरग्राउंड वर्कर हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से 15 ओवरग्राउंड वर्कर कुछ समय पहले ही रिहा हुए थे। इन्होंने पहलगाम और उसके आस पास के इलाकों में सक्रिय रहे आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ विशेष मार्गों और ठिकानों की भी अहम जानकारी दी है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों ने बताया कि हमलावर आतंकी पहलगाम और हपतगुंड के आसपास ही किसी जगह छिपे हुए हैं। इस पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने सभी संदिग्ध तत्वों की निगरानी शुरू कर रखी है। स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क कर उनसे अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध तत्व को देखे जाने के बारे में पूछा जा रहा है। इन बस्तियों में आने-जाने वालों की भी निगरानी की जा रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Topics

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Rudrapur 3 School Girls Missing, स्कूल छुट्टी के बाद नहीं लौटीं घर

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur 3 School Girls Missing ट्रांजिट...

Fake Medicine Factory पर STF का छापा, फैक्टरी सील

एफएनएन, उत्तराखंड : Fake Medicine Factory कोटद्वार में नकली...

Heroin Seized : भिवानी से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

एफएनएन, गुरुग्राम : Heroin Seized हरियाणा की स्पेशल टास्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img