03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पाकिस्तान ने पुंछ और कुपवाड़ा में फिर किया संघर्ष, भारतीय सेना ने दिया जबाव

Spread the love

एफएनएन, जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन जारी रखते हुए रविवार रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। सेना के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह लगातार चौथी रात थी जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की।

यह गोलीबारी ऐसे समय में की जा रही है जब पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत तथा पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नियंत्रण रेखा के पार स्थित पाकिस्तानी सेना की चौकियों की ओर से 27-28 अप्रैल की मध्यरात्रि को कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के निकटवर्ती इलाकों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने त्वरित और प्रभावी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ तलाश अभियान शुरू किया है। इस आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुयी है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img