लड़के ने पहले तो प्रेमिका पर चाकू से किया हमला फ़िर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

एफएनएन, रूड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। यहां बुधवार को एक प्रेमिका के शादी से इंकार करने पर आशिक ने खौफनाक कदम उठाया है। जिसमें लड़के ने पहले तो युवती पर चाकू से हमला किया और बाद में उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। साथ ही युवक ने चाकू से खुद का गला काट लिया। इसके बाद खुद को भी आग के हवाले कर दिया। मौके पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय प्रिंस निवासी बिहार का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन युवक के घरवाले इस रिश्ते के लिए नहीं मान रहे थे। इसी बीच लड़की की शादी कहीं ओर तय हो गई। जिस पर युवक बौखला गया। वह युवती से मिलने उसी के गांव में स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंच गया। जहां युवती काम करती है। दोनों में शादी की बात को लेकर तीखी बहस हुई। इसमें गुस्साएं आशिक ने युवती पर चाकू से वार करने के साथ ही उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इसके बाद खुद को भी आग लगा ली।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी हुई युवती और युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img