03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

UPSC-CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ घोषित, शक्ति दुबे किया टॉप

Spread the love

एफएनएन, UPSC Result 2024 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम (UPSC Final Result) जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार साक्षात्कार दौर में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in. और upsconline.gov.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। कुल 1009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है। शक्ति दुबे (Shakti Dubey UPSC Topper) ने यूपीएससी सीएसई 2024 में टॉप किया है।

आयोग ने कहा है कि 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवार अनंतिम है। वहीं, 1 उम्मीदवार का परिणाम रोक लिया गया है।

 

1129 पदों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा

सिविल सेवा परीक्षा 2024 कुल 1129 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी। सेवानुसार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए कुल 180 पद
  • भारतीय विदेश सेवा के लिए 55 पद।
  • भारतीय पुलिस सेवा के लिए 147 पद।
  • केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘क’ के लिए 605 पद।
  • केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘ख’ के लिए 142 पद।

    UPSC CSE 2024 Topper List: श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या

    नियुक्ति के लिए कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। जिसमें 335 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के, 109 ईडब्ल्यूएस श्रेणी, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं। शक्ति दुबे (Shakti Dubey UPSC) ने परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे।

    15 दिनों बाद आएगी मार्कशीट

    आयोग द्वारा सितंबर में आयोजित लिखित परीक्षा और जनवरी से अप्रैल के बीच आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों के अंक करीब 15 दिनों बाद जारी किए जाएंगे।

    UPSC CSE 2024 Result Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

    पिछले वर्ष (UPSC CSE 2023) परीक्षा में 1016 उम्मीदवारों को चयनित किया गया था। इस बार यह संख्या 1009 रही। उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करने परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
    • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in. पर जाएं।
    • यहां आपको यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा के अंतिम परिणाम का लिंक दिखेगा।
    • लिंक अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।
    • अपनी सहजता के अनुसार, हिंदी या अंग्रजी वाले नोटिस पर क्लिक करें।
    • परिणाम पीडीएफ खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
    • सूची में अपना नाम खोजें।
    • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें। 
      • टॉपर लिस्ट

        क्रम संख्या              नाम
        1                     शक्ति दुबे
        2                     हर्षिता गोयल
        3                     डोंगरे अर्चित पराग
        4                     शाह मार्गी चिराग
        5                    आकाश गर्ग
        6                    कोमल पुनिया
        7                    आयुषी बंसल
        8                   राज कृष्णा झा
        9                   आदित्य विक्रम अग्रवाल
        10                 मयंक त्रिपाठी

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img