03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

मसूरी में पर्यटकों की कार में लगी आग, हादसे के दौरान कार में 6 लोग थे सवार, दमकल की टीम ने बमुश्किल आग बुझाई

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में रविवार को पर्यटकों की कार में आग लगी है। हादसे के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। वहीं, कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने बमुश्किल आग बुझाई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मसूरी के केंपटी रोड पर हुई है। यहां रविवार को जीरो प्वाइंट के पास पहुंचते ही एक कार में से धुंआ निकलने लगा। कार चालक गाड़ी को बीच सड़क से किनारे पर ले जाकर खड़ा करने के प्रयास में था। वहीं, देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगी। हादसे के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। सभी ने कार में से शीघ्रता से बाहर निकलते हुए अपनी जान बचाई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

पुलिस के मुताबिक घटना में कार लगभग 80 प्रतिशत जल चुकी है। बताया गया कि कार में वाहन चालक समेत 6 लोग सवार थे। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। ये सभी देहरादून के रहने वाले है। कैंपटी फॉल घूमने के बाद वापस देहरादून लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। गनीमत रही की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand Mahila Aarakshan को लेकर कांग्रेस का बड़ा धरना, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड राज्य विधानसभा के...

Rudraprayag Road Accident : 250 मीटर खाई में गिरा वाहन, 3 लोगों की मौत

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag Road Accident उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग...

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Topics

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img