03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी: श्रद्धालुओं के लिए खुले शनिदेव महाराज के मंदिर के कपाट

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी: मां यमुना के मायके में स्थित शनिदेव महाराज सोमेश्वर महाराज मंदिर के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। सुबह 7.30 बजे विशेष पूजा अर्चना विधि-विधान के साथ मंदिर के द्वार खोले गए।

तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल, सोमेश्वर महाराज के पुजारी संतोष उनियाल ने बताया कि अब यहां पर शनिदेव महाराज सोमेश्वर महाराज की पूजा अर्चना और श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। बताया कि दोपहर में डोली मंदिर के गर्भ गृह से बाहर आएगी। श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना कर भेंट चढ़ाई जाएगी।

कपाट खुलने के दिन चारधाम में की जाएगी पुष्प वर्षा
इस बार चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ यात्रा का आगाज होगा। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट दो मई व बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। कपाट खुलने के दिन चारधाम में पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने विभागीय व उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

चारधाम के कपाट खुलने के समय हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। कपाटोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग तैयारियों में जुटा है।  चारधाम यात्रा के लिए 16.81 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इससे सबसे अधिक केदारनाथ धाम के लिए 5,71,813, बदरीनाथ धाम के लिए 5,03991, गंगोत्री के लिए 3,00907, यमुनोत्री के लिए 2,78085 पंजीकरण शामिल हैं।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img