03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

9 बच्चे छोड़कर शादीशुदा प्रेमी फरार, फेसबुक से पता चला कि कर ली है शादी

एफएनएन, सिद्धार्थनगर (यूपी) : जिले के सदर थाना क्षेत्र के महरिया गांव की एक खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है। शादी के बाद संबंध रखने वाले एक जोड़े ने अपने–अपने जीवनसाथी को छोड़ दिया। यही नहीं कुल नौ बच्चों को छोड़कर दोनों ने भागकर शादी कर ली। दोनों परिवारों को ‘फेसबुक’ पोस्ट के जरिए इस शादी के बारे में पता चला। गांव वालों के मुताबिक इन दोनों विवाहित जोड़ों ने अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर भागकर शादी कर ली।

गांव की रहने वाली गीता एक सप्ताह पहले इसी गांव के गोपाल नाम के व्यक्ति के साथ भाग गई थी। गांव के लोगों को इस बात की जानकारी तब हुई जब पांच अप्रैल को गांव वालों ने गोपाल के ‘फेसबुक’ अकाउंट पर गीता और गोपाल की शादी की कुछ तस्वीरें देखीं। इन तस्वीरों को गोपाल ने शेयर किया था। गांव वालों ने तुरंत गीता के पति श्रीचंद और गोपाल की पत्नी को इस बात की जानकारी दी। अब तक गीता के ससुराल वाले यही समझ रहे थे कि वह नाराज होकर अपने मायके गई हुई है, जबकि गोपाल के परिवार वाले समझ रहे थे कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ है।

‘फेसबुक’ पर जारी तस्वीरें देखने के बाद गोपाल और गीता के परिवार में कोहराम मच गया। घर से भागी गीता के पांच बच्चे हैं, जिसमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल है। गीता की सबसे बड़ी बेटी 19 साल की है जबकि सबसे छोटी बेटी पांच साल की है। गीता के पति श्री चंद का कहना है कि वह मुंबई में वड़ा पाव बेचता है। पिछले कुछ दिनों से वह घर पर ही मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी गोपाल के घर काफी आती-जाती थी, इस बीच दोनों के बीच संबंध कब और कैसे बने और वे क्यों भाग गए, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है।

श्री चंद ने बताया कि उसकी पत्नी घर से बड़ी मुश्किल से बचाए 90 हजार रुपये और घर के सारे जेवर लेकर भाग गई। ‘फेसबुक’ पर तस्वीर वायरल होने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई और तब से वह थाने के चक्कर लगा रहा है लेकिन पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में कुछ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि उन्हें और उनके परिवार को न्याय मिल सके।

दूसरी ओर, गोपाल की पत्नी का कहना है कि गोपाल परिवार के खर्च के लिए कुछ नहीं देता था, बल्कि वह उन्हें हर दिन मारता-पीटता था। उसकी पत्नी ने कहा कि अब वह उसके लिए मर चुका है। वह जहां है वहीं रहे. उसके बच्चों को भरण-पोषण के लिए हिस्सा मिले और गोपाल को बच्चों का खर्च भी उठाना चाहिए। सिद्धार्थ नगर के थाना प्रभारी अनुज सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी है लेकिन अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मामले में कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.’’।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img