03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जांच करने पहुंचे 4 पुलिस कर्मियों को बनाया बंधक, महिला समेत 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार में एक शिकायती पत्र के आधार पर जांच करने पहुंचे चार पुलिसकर्मियों को घर में बंधक बना लिया। उनके साथ अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की की गई। जिसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने पुलिसकर्मियों को किसी तरह बंधक मुक्त कराया। पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी अर्चना शर्मा ने पिछले दिनों कटघर पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी मुनेंद्र पर रुपये नहीं देने का आरोप लगाया था। पिछले कई दिनों से कटघर पुलिस मुनेंद्र को फोन करके थाने बुला रही थी, लेकिन वह नहीं पहुंच रहा था।

जिसके चलते सोमवार की दोपहर कटघर थाने में तैनात दो सिपाही रामतलैया चौकी पर पहुंचे और मामले की जानकारी चौकी इंचार्ज को दी। चौकी इंचार्ज ने चौकी से दो सिपाही और भेज दिए। चारों पुलिसकर्मी मुनेंद्र के घर पहुंचे तो वह नहीं मिला।

जानकारी करने पर पता चला कि वह राजेश शर्मा के घर बैठा हुआ है। पुलिस उसके घर पहुंच गई। पुलिस मुनेंद्र से बात कर रही थी। तभी मकान स्वामी राजेश शर्मा, भाई गौरव शर्मा और पत्नी प्रीति आ गई। पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए घर का दरवाजा बंद कर उन्हें बंधक बना लिया।

सिपाहियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो उनके साथ धक्का मुक्की की गई। इससे हंगामा हो गया। मामले की जानकारी चौकी इंचार्ज विपिन कुमार को दी गई। वह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और सिपाहियों को बंधक मुक्त कराया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chamoli में दर्दनाक सड़क हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल

एफएनएन, चमोली: Chamoli के चमोली जिले में शनिवार सुबह...

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img