03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रेलवे स्टेशन पर छूटी 4 लाख की नकदी और जेवरात, कुली नं 6 ने मालिक को लौटाई

एफएनएन, रामनगर: नैनीताल जिले का रामनगर, जहां लाखों पर्यटक जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की सैर करने आते हैं. इसी भीड़भाड़ और भागदौड़ के बीच एक नाम है जो यहां के ज्यादातर मुसाफिरों की जुबां पर है. ये नाम है बैच नंबर 6 के कुली विनोद कुमार शर्मा का. ये कुली अपनी ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध है.

रामनगर का ईमानदार कुली: हम आपको मिलवाएंगे एक ऐसे शख्स से, जो ना कोई अफसर हैं, ना सेलिब्रिटी, लेकिन उसकी पहचान पूरे क्षेत्र में उनकी ईमानदारी से बनी है. हम बात कर रहे हैं रामनगर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कुली विनोद कुमार शर्मा की, जिनका बैच नंबर 6 है. 30 वर्षों से रामगनर रेलवे स्टेशन पर कुली का काम कर रहे विनोद कुमार शर्मा अब तक 100 से ज्यादा लोगों का लाखों रुपये का कीमती सामान उन्हें लौटा चुके हैं.

100 से ज्यादा लोगों को लौटा चुका उनकी खोई वस्तुएं: रेल की खचाखच भीड़, उतरते-चढ़ते यात्री और इसी भीड़ में विनोद शर्मा, हर दिन अपने काम में जुटे रहते हैं. लेकिन खास बात यह है कि जब भी उन्हें कोई गुम या भूला हुआ सामान मिलता है, वे उसे निस्वार्थ भाव से उसके असली मालिक तक पहुंचाते हैं. कुली विनोद शर्मा कहते है कि-

1 लाख से महंगा मोबाइल लौटाया: कुली विनोद शर्मा कहते हैं कि लोग मुझे कई बार इनाम देना चाहते हैं. पैसे भी ऑफर करते हैं, लेकिन मैं मना कर देता हूं. मेहनत की कमाई से जो मिलेगा, वही जिंदगी में टिकता है. इतना ही नहीं, विनोद ने एक लाख रुपये से अधिक कीमत का मोबाइल फोन भी उसके मालिक को लौटाया. ये मोबाइल उत्तराखंड के एक दूरस्थ गांव से आए हरीश सिंह के दोस्त का था.

विनोद कुमार के दो बेटे पढ़ाई कर रहे हैं: हरीश सिंह कहते हैं कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं. आज जब हर कोई अपने फायदे में लगा है, विनोद जी जैसे लोग भरोसा दिलाते हैं कि अच्छाई अब भी जिंदा है. विनोद शर्मा के दो बेटे हैं जो मुरादाबाद में पढ़ाई कर रहे हैं. वह चाहते हैं कि उनके बच्चे भी यही सीखें कि मेहनत और ईमानदारी से कमाया गया जीवन ही सबसे सुखद होता है.

स्टेशन अधीक्षण को भी अपने कुली पर गर्व: कुली विनोद कुमार शर्मा की इस ईमानदारी पर रामनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राजकुमार वर्णवाल भी गर्व महसूस करते हैं. स्टेशन अधीक्षक, राजकुमार वर्णवाल कहते हैं कि-

ईमानदारी का पर्याय बने कुली विनोद कुमार शर्मा: विनोद कुमार शर्मा का नाम रामनगर ही नहीं, पूरे नैनीताल जिले में ईमानदारी के प्रतीक के रूप में लिया जाता है. अगर इन्हीं की तरह हर व्यक्ति लालच त्यागकर ईमानदारी को अपने जीवन में उतार ले तो फिर अपराध की कई घटनाएं खुद ही रुक जाएंगी.

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img