03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रयागराज: दहशत फैलाने के इरादे से बाइक सवार बदमाशों ने की बमबाजी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, प्रयागराज: शहर के कटरा इलाके में बाइक सवार युवकों ने बमबाजी के दी। युवकों ने लगातार तीन बम फेंके। बम धमाके से पूरा इलाका दहशत में आ गया। तीन बम फेंकने का वीडियो सामने आया है। बम फेंकने के बाद मौके बादमाश फरार हो गया। पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना की सूचना पर पहुंची ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और सीसीटीवी कैमरे से फुटेज के सहारे युवकों की तलाश में जुट गई है। मकान मालिक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दे दी है। वहीं  तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की है।  इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र की है।

पुराना कटरा कचहरी रोड निवासी शिवम साहू के मुताबिक बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे लगातार तीन बार तेज धमाका हुआ। धमाका सुनकर लोग अपने घरों से बाहर आ गए। बाहर आकर देखा तो  पूरी सड़क सुनसान थी। सड़क पर कोई भी था। घर के सामने एक खाली प्लाट से धुआं उठ रहा था।

इसके बाद गुरुवार को सुबह  जब सीसीटीवी कैमरे को देखा तो पूरा मामला समझ में आया कि बमबाजी की गई है। घटना को लेकर कर्नलगंज थाने में  रिपोर्ट दर्ज कराया है।मामले में पुलिस ने बताया कि दी गई तहरीर में किसी नाम नहीं लिखा है और न तो विवाद का कारण दर्शाया गया है। मामले में अज्ञात मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

कर्नलगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी में रात करीब 2 बजे एक बाइक पर दो युवक जाते हुए दिखे है। बाइक के ठीक पीछे टोपी लगाए एक युवक पैदल आता दिखाई दिया है। वह 2 बजकर 6 मिनट, 51 सेंकेंड पर पहला बम फेंका है। इसके बाद 52 सेकेंड पर दूसरा और 53 सेकेंड पर तीसरा बम फेंका है। इसके बाद वह बाइक  किसी साथी के साथ भागते हुए नजर आया है। पूरा मामला मकान पर कब्जे को लेकर बताया जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगालने के साथ आसपास के रहने वालों से पूछताछ की जा रही है। कई युवकों को भी उठाया गया है। छात्रों के बीच विवाद को लेकर भी बमबाजी का मामला हो सकता है। इस पहलू पर भी जांच की जा रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

Topics

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img