03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

घर में आग का तांडव…15 बकरियां जिंदा जलीं और दो लोग झुलसे

Spread the love

एफएनएन, लखीमपुर खीरी: थाना नीमगांव के गांव सनिगवां के मजरा इंदिरानगर में शनिवार तड़के एक घर में आग लग गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलस गए। जबकि 15 बकरियां जिंदा जलकर मर गईं। 70 हजार रुपये की नकदी समेत करीब  तीन लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। मकान मालिक ने रंजिशन आग लगाए जाने का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर दी है।

गांव इंदिरानगर निवासी महबूब पुत्र बराती ने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे की है। परिवार के अधिकतर सदस्य सो रहे थे। इसी बीच उनके घर में आग लग गई। आंच लगने पर आग लगने की जानकारी हुई। सभी लोग जैसे-तैसे शोर शराबा करते हुए जान बचाकर घर के बाहर भागे।

जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते और मौके पर पहुंचते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। आग बढ़ने की आशंका पर आसपास के तमाम लोग अपने घरों का सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने लगे। पुलिस और फियर बिग्रेड को सूचना देते हुए ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img