बरेली: राम मंदिर दर्शन कर जा रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी…दो की मौत

एफएनएन, बरेली: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। हरिद्वार जा रही गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी एक बस सीमेंट की ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टकरा गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया था।

पूरा घटना शनिवार सुबह दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे की है। जिला भावनगर, गुजरात के करीब 60 श्रद्धालु डबल डेकर बस में प्रयागराज और अयोध्या में दर्शन के बाद हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी बस बिलवा पुल के पास पहुंची तो आगे चल रहे सीमेंट की ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में श्रद्धालुओं के बावर्ची लाला भाई और बस के कंडक्टर आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन सवारियां घायल हुए हैं। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर फरार
टक्कर इतनी भीषण थी की सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी ईंटे सड़क पर बिखर गईं। ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। श्रद्धालुओं के बीच चीख-पुकार मच गई। सवारियां बस से उतरकर डिवाइडर पर बैठ गईं। एक साइड पूरी तरह जाम की स्थिति हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया गया। हालांकि दूसरी साइड से ट्रैफिक चलता रहा।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img