03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल: जिले के हल्द्वानी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, जबकि एक गंभीर रूप से घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मंगलवार दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायल को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. सभी कार सवार बागेश्वर के बताए जा रहे हैं.

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के मुताबिक एक ट्रक चालक ने मंडी पुलिस चौकी को सूचना दी कि बरेली रोड तीनपानी मंडी के पास एक स्विफ्ट कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई. जिसमें कुछ व्यक्ति फंसे हुए हैं. चौकी मंडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और देखा कि कार में तीन लोग फंसे हुए थे. मौके पर फायर कर्मियों को बुलाकर कटर के माध्यम से वाहन को काटकर तीन लोगों को कार से निकाला गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है.

मृतक की पहचान संजीव कुमार चौबे निवासी छती उडेरा बागेश्वर, गौरव जोशी निवासी विलौना बागेश्वर के रूप में हुई है. जबकि हिमांशु कुमार निवासी बागेश्वर गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिसका हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन कार को टक्कर मारकर फरार हो गया. मौके पर पहुंची फायर और पुलिस टीम कार को कटर से काटकर घायलों को बाहर निकाला. कार में तीन सवार बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि घटना मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के नैनीताल रोड की है. सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पता चलेगा कि हादसा किस गाड़ी से हुआ है. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img