03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

राष्ट्रीय युवा दिवस पर अमित मनोज सक्सेना विवेकानंद सम्मान से विभूषित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

कवियों ने दमदार रचनाओं से दी युगपुरुष स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि, बटोरी खूब वाहवाही

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। अंतरराष्ट्रीय कायस्थ परिवार की ओर से रविवार को युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की 161वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर बरेली में विचार, कवि गोष्ठी आयोजित की गई। साथ ही युवा कवि अमित मनोज सक्सेना को विवेकानंद सम्मान-2025 से विभूषित भी किया गया

पांचालपुरी कॉलोनी में प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश जौहरी के संयोजकत्व में इस समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने की। मुख्य अतिथि का दायित्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने निभाया। कार्यक्रम का शुभारंभ माॅं शारदे एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर युवा कवि अमित मनोज सक्सेना को विवेकानंद सम्मान-2025 से विभूषित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें शाॅल उढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान संत थे उन्होंने लोगों को अध्यात्म एवं वेदांत से परिचित कराया। अपने ज्ञान एवं शब्दों द्वारा पूरे विश्व में हिंदू धर्म के प्रति लोगों का नजरिया बदला। अल्प समय में उन्होंने इतना काम करके दिखाया जो अभूतपूर्व कहलाया।
प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश जौहरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो की विश्व धर्म महासभा में हिंदू धर्म पर अपने वक्तव्य से सभी को प्रभावित किया और दुनिया भर में हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार किया। हमारे लिए गर्व की बात है कि उन्होंने कायस्थ कुल में जन्म लिया था।
साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने कहा कि आज पूरा देश स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है। देश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
द्वितीय सत्र में कवि गोष्ठी में कवियों ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं जीवन-दर्शन पर अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रकाश डाला।
वरिष्ठ कवि बृजेंद्र तिवारी ‘अकिंचन’ ने स्वामी विवेकानंद के सम्मान में दोहे प्रस्तुत किए-
भारत की रूपाक्षरी संस्कृति रूपक छंद
ज्ञान रूप साक्षात् थे संत विवेकानंद।
कार्यक्रम में जगदीश निमिष, दीपक मुखर्जी दीप, सुभाष राहत बरेलवी, रामकुमार अफरोज, अश्वनी कुमार तन्हा, उमेश अद्भुत, अभिषेक अग्निहोत्री, राजकुमार अग्रवाल, शंकर स्वरूप सक्सेना, समीर बिसारिया, राकेश सक्सेना आदि ने अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही बटोरी। संचालन मनोज टिंकू ने किया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img