03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से दिव्यांग एथलीट रिदम शर्मा का हुआ सम्मान

Spread the love

फ्रंट न्यूज ब्यूरो, बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से शिविर कार्यालय बिहारीपुर खत्रियान पर दिव्यांग महिला एथलीट रिदम शर्मा को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष लवलेश पाठक, महामंत्री मुकेश शर्मा और मंडल महामंत्री विशाल शर्मा के साथ रिदम शर्मा को मोतियों की माला पहनाकर, उत्तरीय उढ़ाकर, स्मृति चिह्न भेंटकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया।


रिदम शर्मा के पिता अनुकाम शर्मा एवं मां पूनम शर्मा ने अपनी बेटी के सम्मान पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया और कहा कि रिदम उनकी दिव्यांग बेटी नहीं, बल्कि सामान्य लाड़ली बेटी है, जिस पर उन्हें पूरा गर्व है।

मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाघ्यक्ष राजकुमार शर्मा ने रिदम शर्मा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री से भरपूर आर्थिक मदद दिलवाने और ओलिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व सुनिॆश्चित कराने की आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने भी रिदम शर्मा को भारत को गौरवान्वित कराने वाली छात्रा बताया और परिवार को भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु भारद्वाज, शिवकुमार शर्मा, महानगर महामंत्री प्रखर पाठक, पूजन प्रमुख मेधावी शास्त्री, रामकुमार भारद्वाज, धीरेंद्र दीक्षित, सचिन पाठक, शिल्पी मिश्रा, सुनील कुमार शर्मा, वीरेंद्र सहाय पांडे, कल्पना अलका त्रिवेदी, पूजा, इंद्रा कंचन, नीरू, वंश, वैष्णो पचौरी, शिवांशी पचौरी, शौर्य पचौरी , धीरज कुमार आदि भी उपस्थित रहे। सम्मान कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया। सभी का आभार अरुण शुक्ला ने व्यक्त किया।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img