मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाघ्यक्ष राजकुमार शर्मा ने रिदम शर्मा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री से भरपूर आर्थिक मदद दिलवाने और ओलिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व सुनिॆश्चित कराने की आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने भी रिदम शर्मा को भारत को गौरवान्वित कराने वाली छात्रा बताया और परिवार को भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।