03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून: मथुरा दत्त जोशी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका

एफएनएन, देहरादून: निकाय चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ नगर निगम में पत्नी को महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। उन्‍होंने कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्‍तीफा भेज दिया है। साथ ही मथुरा दत्‍त जल्‍द बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मथुरा दत्त जोशी ने अपने इस्तीफे से संबंधित पत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में मथुरा दत्‍त ने लिखा है कि उन्‍होंने अपने जीवन के 48 सालों तक पूरी निष्‍ठा और ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी की सेवा की। लेकिन, इतने लंबे समय तक पार्टी की सेवा करने के बाद बहुत क्षुब्ध हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा मुझे वर्तमान में प्रदत्त पदों सदस्य एआईसीसी, सदस्य समन्वय समिति कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन उत्तराखंड कांग्रेस के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

बता दें कि मथुरा दत्त जोशी टिकट बंटवारे से नाराज चल रहे थे। जोशी नगर निगम पिथौरागढ़ में मेयर पद के लिए अपनी पत्नी रुक्मणी जोशी को टिकट दिलाना चाहते थे। लेकिन, कांग्रेस पार्टी ने टिकट अंजू लुंठी को दे दिया। वहीं, पार्टी में लंबे समय तक कार्य करने के बावजूद उनकी पत्नी को महापौर का टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले सभी पदों से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img