03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी : विजिलेंस ने 19 सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जनता मुखर हो चुकी है। इस साल 365 दिन में 108 शिकायतें विजिलेंस से की गईं, लेकिन जांच में 92 फर्जी निकली। जो 16 शिकायतें सही मिलीं, उन पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने 19 सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

हल्द्वानी पहुंचे विजिलेंस के निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने विजिलेंस दफ्तर में पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कुमाऊं से वर्ष 2024 में जनवरी से 31 दिसंबर तक 1064 हेल्पलाइन नंबर पर कुल 108 शिकायतें मिली। जांच के बाद सिर्फ 16 शिकायतें ही सही पाई गई। विजिलेंस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार किए गए 19 में से 3 अधिकारी राजपत्रित और 16 अराजपत्रित अधिकारी हैं। कहा कि वैध कार्य के लिए कोई अधिकारी या कर्मी रिश्वत मांगता है तो सतर्कता अधिष्ठान के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत करें। भ्रष्टाचारियों को विजिलेंस सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।

सीओ अनिल मनराल ने बताया कि राज्य गठन के बाद 2024 में सबसे अधिक कुमाऊं में 19 लोग ट्रैप हुए। वर्ष 2022 में 7 और 2023 में 9 लोगों पर कार्रवाई की गई थी। सेक्टर हल्द्वानी में आय से अधिक संपत्ति के मामले में दो मामले दर्ज किए हैं। ट्रैप सहित कुल 5 मामलों में विवेचनाएं चल रही हैं। पांच अन्य मामलों में खुली जांच चल रही है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img