03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बिहार में बढ़ी नीतिश की सत्ता में वापसी की आस

  • यूपी, एमपी, गुजरात में खिलेगा कमल, ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद को बढ़त, तेलंगाना में चौंका सकती है भाजपा

एफएनएन चुनाव डेस्क, नई दिल्ली/पटना। बिहार में बाजी महागठबंधन के हाथों से फिसलकर एनडीए के हाथों में जाती दिख रही है। एनडीए प्रत्याशियों को अच्छी बढ़त मिलते देख निवर्तमान मुख्यमंत्री नितीश कुमार की सत्ता में वापसी की आस बढ़ गई है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक के चुनावी रुझानों में एनडीए प्रत्याशी 130 और महागठबंधन के उम्मीदवार 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। यूपी में पांच सीटों पर भाजपा और बाकी दो पर सपा के प्रत्याशी आगे हैं। गुजरात में भाजपा बड़ी जीत दर्ज कर सकती है। ओडिशा में दोनों विधानसभा सीटें सत्तारूढ़ बीजद के खाते में जाती दिख रही हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव रुझानः 12.47 बजे तक
कुल विधानसभा सीटें-243
कुल सीटों पर चुनाव हुए-243
बहुमत का जादुई आंकड़ा-122

एनडीए-130

एमजीबी-102

एलजेपी-02

अन्य-10

यूपी में योगी सरकार के पक्ष में रुझान
यूपी की बुलंदशहर, टुंडला, घाटमपुर, देवरिया और बांगरमऊ सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा के प्रत्याशी आगे हैं जबकि नौगांव सादात और मल्हानी सीटों पर सपा आगे है। यूपी की टूंडला (फ़िरोज़ाबाद) सीट पर नौ चरणों की मतगणना के बाद बीजेपी के प्रेमपाल सिंह धनगर को 16358 और सपा के महाराज सिंह धनगर को 11590 और बसपा के संजीव चक को 11734 वोट मिले थे। प्रेमपाल 4624 वोटों से आगे हैं। बांगरमऊ सीट पर छठे राउंड तक बीजेपी के श्रीकांत कटियार 12066 वोटों के साथ निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुरेश पाल (7060 वोट) से  करीब 5 हजार वोटों से आगे हैं। बुलंदशहर सीट पर  भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिरोही  3725 मतों से आगे हैं। देवरिया सदर सीट पर चौथे राउंड के बाद भाजपा के सत्य प्रकाश मणि त्रिपाणी आगे है।

गुजरात में भाजपा बड़ी जीत की ओर
गुजरात की आठ सीटों में विजय रूपाणी की अगुआई वाली भाजपा सरकार 7 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर बढ़त बना पाई है। गुजरात विधानसभा में भाजपा के पास अभी 103, कांग्रेस के पास 65 और अन्य के पास चार सीटें हैं। वहां आठ विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है।

ओडिशा में बीजद के खाते में जाती दिख रहीं दोनों सीट
नागालैंड की पुंगरो और अंगामी-1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है। ओडिशा की बालासोर और तिरतोल सीट पर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के प्रत्याशी आगे हैं। हालांकि तेलंगाना की डुब्बक सीट पर भाजपा सत्तारूढ़ टीआरएस समेत दूसरे दलों को पछाड़ती दिख रही है. डुब्बक सीट टीआरएस के लिए प्रतिष्ठापूर्ण सीट है।इसके बगल में मेडक सीट से सीएम चंद्रशेखर राव, सिरसिला सीट से उनके बेटे केटी रामाराव विधायक हैं। मणिपुर में भाजपा प्रत्याशी गिनसनाहू ने सिंघाट सीट जीत ली है।

मध्य प्रदेश में भाजपा कामयाबी की ओर
एमपी के उपचुनाव में भाजपा ने 17 सीटों पर बढ़त बनाकर संकेत दिए हैं कि वह राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने जा रही है और शिवराज सिंह चौहान सरकार को खतरा नहीं है। हालांकि बागियों को निशाने पर लेकर सत्ता में वापसी की उम्मीद से उपचुनाव में उतरी कांग्रेस के लिए ये चुनाव नतीजे झटका हैं।  भाजपा के लिए 28 में से कम से कम 8 सीटें जीतना जरूरी है. जबकि कांग्रेस के लिए सभी 28 सीटें जीतने की चुनौती है।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img