03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: जोगीनवादा चावल मंडी में फायरिंग करने के मामले में, 21 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

एफएनएन, बरेली: जोगीनवादा चावल मंडी में फायरिंग करने के मामले में अधिवक्ता रीना सिंह ने थाना बारादरी में 11 नामजद समेत 20-21 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ की कार भी बरामद कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

रीना सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम 7 बजे उनके पति लखन राठौर स्कूटी से बाजार से सब्जी लेकर घर आ रहे थे। होलिका दहन स्थल के पास लखन को सौरभ राठौर, टिंकू राठौर, रजत राठौर, शिवम राठौर ने रोक लिया और गालीगलौज करते हुए स्कूटी से गिरा दिया। वह किसी तरह बचकर अपने भाई प्रेमपाल के घर पहुंचे। उन्होंने भाई सूरज और दरबारीलाल को सूचना दी।

करीब 15 मिनट बाद सभी होलिका दहन स्थल पर पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाए बैठे सौरभ राठौर, टिंकू राठौर, रजत राठौर, शिवम राठौर, आकाश राठौर, विशाल, हिमालय राठौर, अमित राठौर, लालू पटेल, अभिषेक और गोपाल मिश्रा और 8-10 अज्ञात लोगों ने घेर लिया। आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट की और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लखन और सूरज के पैर और प्रेमपाल के पेट में लगी।

आरोपियों ने उनके जेठ दरबारीलाल का लाठी-डंडों से पैर तोड़ दिया। आरोपी चारों घायलों को मरा समझकर धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित चारों टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इंस्पेक्टर बारादरी सुनील कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी गोपाल मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि घटना में इस्तेमाल आरोपी सौरभ की कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें- बलिया: निरुपुर गांव में एक मोटरसाइकिल खड़े टेंपो से जा टकराई, जिससे दो युवकों की मौत

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img