03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नाबालिग नेशनल खिलाड़ी के यौन शोषण में कोच साहिबे आलम को सात साल की सजा, जुर्माना भी

Spread the love

मानसून मैराथन में पार्टिसिपेट कराने के बहाने नैनीताल के होटल में ले जाकर की थी यौन शोषण की कोशिश,

सात साल पुरामे केस में बरेली के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) ने सुनाया फैसला

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। वर्ष 2017 में नेशनल स्तर की धाविका के यौन शोषण की कोशिश के गंभीर मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) बरेली कुमार मयंक ने जाने-माने स्पोर्ट्स कोच साहिबे आलम को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड (जुर्माना) भी ठोंका है।

कोच साहिबे आलम

आरोप था कि वर्ष 2017 में मानसून मैराथन में सहभागिता करवाने के बहाने कोच साहिबे आलम 14 साल की राष्ट्रीय स्तर की एक नाबालिग एथलीट को नैनीताल ले गया और बहकाते-धमकाते हुए एक होटल में ले जाकर जबरन अश्लील वीडियो दिखाए और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और परिवार को आपबीती बताई, लेकिन कोच की धमकियों के कारण बुरी तरह सहमी पीड़िता और उसके परिवार वाले काफी समय तक शिकायत दर्ज नहीं करवा पाए थे।

2018 में एफआईआर के बाद शुरू हुई थी कानूनी कार्रवाई

वर्ष 2018 में पीड़िता ने कोच के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुकदमे के दौरान यह बात सामने आई कि कोच ने समझौते के लिए कई तरह के दबाव भी बनाए। साहिबे आलम, बरेली एथलेटिक संघ के सचिव भी रह चुके हैं। कोच रहते हुए उनके खिलाफ कई अन्य विवादित आरोप भी लगे थे।

सात साल बाद आया कोर्ट का फैसला

शनिवार को इस केस में विशेष न्यायाधीश ने साहिबे आलम को सात साल की कठोर सजा सुनाई। साथ ही आर्थिक दंड भी लगाया है। फैसला सुनाने के बाद कोच को जेल भेज दिया गया।

फैसले पर पीड़िता के परिवार ने जताई खुशी

कोर्ट के फैसले के बाद पीड़िता के परिवार ने सात साल के शर्मिंदगी-तनाव और सामाजिक प्रताड़ना भरे लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सच्चाई की जीत होने और बिटिया को न्याय मिलने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनकी बेटी और हम सबके लिए बड़ी मानसिक राहत लेकर आया है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img