03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के चमोली में अनियंत्रित होकर बाइक समेत 2 युवक खाई में गिर गए, 1 की मौत…. दूसरा युवक घायल

Spread the love

एफएनएन, चमोली: उत्तराखंड के चमोली में गुरुवार को हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल, जनपद के गौचर में मैस के मोड़ पर बाइक समेत 2 युवक खाई में गिर गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल बताया गया है। इस घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ ने दोनों को खाई से बाहर निकाला।

दरअसल, यह हादसा चमोली के गौचर में हुआ है। जहां बीती शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे के दौरान बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों युवक हरिद्वार से शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच मैस के मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने दोनों युवकों को घायल अवस्था में खाई से बाहर निकाला। इसी के साथ ही दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि इस हादसे के शिकार युवकों की पहचान कर्णप्रयाग ब्लाक के पुडियांणी गांव निवासी कृष्णा नेगी (26 वर्ष) पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी और संतोष सिंह (25 वर्ष) पुत्र सुमन सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवकों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम सीएचसी कर्णप्रयाग में करवाया है । जबकि घायल युवक का उपचार कर उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया है ।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड के हल्द्वानी में 55 वर्षीय युवती ने भगवान श्री कृष्ण संग रचाई शादी

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img